
मोदीनगर,संवाददाता।
पेटीएम अपटेड करने की बात कहकर खाते से एक लाख रूपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। गांव सीकरी कलां निवासी अमन शर्मा दिल्ली मेरठ मार्ग पर बाइक स्पेयर करने की दुकान करते है। उन्होने बताया कि मेरे पास एक युवक आया और उसने कहा कि वह पेटीएम कंपनी से है और अब नए फीचर आए है। जिनसे आपकों को पैसे लेने देने में काफी फायदा होगा। इसके बाद अमन शर्मा ने अपना मोबाइल युवक को दे दिया। युवक ने पेटीएम का प्रयोग करके खाते से एक लाख रूपए की नगदी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी। युवक के जाने के बाद जब अमन ने अपना खाता चैक किया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



