मोदीनगर,संवाददाता।
मोदीनगर सीकरी खुर्द मार्ग पर रेलवे फाटक के पास मांस के टुकडे सड़क पर पडे़ मिले। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मांस फेंकने वालों का एनकांउटर करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि मोदीनगर सीकरी खुर्द मार्ग पर विश्वकर्मा बस्ती कॉलोनी के सामने मांस के टुकडे पड़े हुए है। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मांस टुकडे एकत्र कर पॉलीथीन में रख दिए। बताया जा रहा है कि दो तीन टुकडे़ ही बरामद हुए है। इसी बीच हिंदू रक्षा दल के नीरज शर्मा व विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि यह मार्ग महामाया देवी मंदिर की और जा रहा है। मंदिर महज पांच सौ मीटर दूर है। किसी असामाजिक तत्व ने माहौल खराब करने के लिए मांस के टुकडे़ फेंके है। उनका आरोप है कि प्रतिबंधित पशु के मांस के टुकड़े है। उन्होने आरोपी का एनकांउटर करने की मांग की। पुलिस ने हंगामा कर रहे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि मांस के टुकडे़ को जांच के लिए लैंब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगा कि यह किस पशु के मांस के टुकडे़ है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक की जा रही है। जल्द ही आरेापी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



