गाजियाबादराजनीति

bjp- अभी तक नए मीडिया प्रभारी की तरफ से जारी नहीं हुई कोई विज्ञप्ति

महानगर की कमेटी के बाद मीडिया प्रभारी पर संस्पेंश

सह मीडिया प्रभारी निभा रहे अभी तक विज्ञप्पित जारी करने की जिम्मेदारी
28 मार्च को पीएम मोदी के कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं भाजपा
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। भाजपा महानगर कमेटी के गठन के बाद जहां संगठनात्मक गतिविधियां तेज हुई हैं, वहीं मीडिया प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नए मीडिया प्रभारी की नियुक्ति के बावजूद अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, जिससे संगठन की प्रचार व्यवस्था पर चर्चा शुरू हो गई है।
हाल ही में घोषित महानगर टीम में नीरज शर्मा को मीडिया प्रभारी, जबकि करण शर्मा और साक्षी नारंग को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले प्रदीप चौधरी यह दायित्व निभा रहे थे, जिन्हें अब नामित पार्षद बनाए जाने के बाद नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है। 16 मार्च को कमेटी की घोषणा के बाद भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। विशेष रूप से 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय है और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
हालांकि, इन सभी कार्यक्रमों के बीच अभी तक मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सह मीडिया प्रभारी ही कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने का कार्य संभाल रहे हैं और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं वहीं आने वाला समय भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें विधानसभा और नगर निकाय चुनाव शामिल हैं। ऐसे में मीडिया से बेहतर समन्वय और त्वरित सूचना प्रसारण संगठन के लिए आवश्यक होगा। अब देखने वाली बात होगी कि मीडिया प्रभारी कब सक्रिय भूमिका निभाते हैं और संगठन के मीडिया प्रबंधन को नई दिशा देते हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button