गाजियाबाद

-जीडीए ने बुनकर मार्ट को सह एक्सपो और कन्वेंशन सेंटर के रुप में विकसित किया

  • बुनकर मार्ट को खोलने की तैयारी
  • -बुनकर समेत अन्यों को बाजार देने की तैयारी, प्रदर्शनी भी लग सकेंगी

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में निर्मित बुनकर मार्ट दो से तीन माह में खोलने की तैयारी है। यह बुनकर मार्ट अब सह एक्सपो और कन्वेंशन सेंटर के रूप में विकसित किया है। जीडीए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के जरिये इसे निजी हाथों में देकर संचालन कराएगा, जिसकी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। इसके खुलने से निवेश भी बढ़ेगा।

प्रदेश के बुनकरों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मधुबन बापूधाम योजना में बुनकर मार्ट बनाया गया है। इसे सह एक्सपो औऱ कन्वेंशन सेंटर के रूप में भी विकसित किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि इसे दिल्ली के प्रगति मैदान और दिल्ली हाट की तर्ज पर तैयार किया गया है। यह आधुनिक बनाया गया है। इसका संचालन और प्रबंधन निजी हाथों को सौंपा जाएगा। यह हुनरमंद गारीगरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने वाला एक बड़ा प्लैटफॉर्म होगा। इसका सीधा फायदा आम लोगों खासकर बुनकर समुदाय को होगा, जिन्हें अपने उत्पादों को बेचने और रोजगार पाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। जीडीए ने सेंटर के ऑपरेशन, मेंटिनेंस, और मैनेजमेंट के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। इसके संचालन और मेंटेनेंस के लिए जीडीए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित करेगा। इसके खुलने से मधुबन बापूधाम योजना को भी रफ्तार मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में निवेश भी बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इसकी दुकानों को निवेशक लेंगे। साथ ही यह कार्यक्रम भी संचालित हो सकेंगे, जिसका फायदा सभी लोगों को होगा। 

लोगों और कारीगरों के लिए खास

अधिकारी बताते हैं कि इस सेंटर को शुरू करने का मुख्य मकसद लोगों का हित है। यह सीधे तौर पर बुनकर समुदाय को सशक्त बनाएगा। यह सेंटर बुनकरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जोड़कर उनके उत्पादों को सही दाम दिलाने में मदद करेगा। छोटे कारीगरों के कौशल, संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने का मंच बनेगा। एक्सपो, ट्रेड फेयर, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा होगा। 

यह है विशेषता

वर्ष 2016 में यह प्रोजक्ट शुरू हुआ था। करीब 200 करोड़ से तैयार हुआ बुनकर मार्ट को भव्य और आकर्षक रूप दिया है। यहां कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 13,740 वर्ग मीटर एरिया में ऑडिटोरियम बन है, जिसमें लोगों के लिए 560 सीटों की क्षमता होगी। बुनकर मार्ट में म्यूजियम, सभी फ्लोर पर फूड कोर्ट, आवासीय कॉन्प्लेक्स और सर्कुलेशन एरिया होगा। 6,080 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक्सपो मॉल होगा। कांफ्रेंस हॉल में 80 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। एग्जिबिशन हॉल बनाया है। इसमें छोटी बड़ी दुकान है। 

मधुबन बापूधाम योजना को तेजी से विकसित किया जा रहा है। यहां बुनकर मार्ट सह एक्सपो और कन्वेशन सेंटर के रूप में विकसित किया है। इसे खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो जल्द परवान चढ़ सकेगी।

-नंद किशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button