
- सपा विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारियो पर दे रही जोर
- छह महीने पहले होंगे टिकट घोषित
- कम अंतर से हारे हुए केंडिडेट पर लगाया जा सकता है दोबारा दांव
- सपा की रणनीति हुई स्पष्ट
- कार्यकर्ताओ में आया जोश
एमजे चौधरी
गाजियाबाद/लखनऊ
प्रदेश में होने वाले विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कमेटी द्वारा तैयारी पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी द्वारा अपने सभी कार्यकर्ता में पदाधिकारी को 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए साफ और स्पष्ट तौर पर बताया कि बूथ लेवल से लेकर कार्यकर्ताओं तक लोगों को जोड़ने का कार्य करें और अपने बूथ को मजबूत करें, टिकट का ऐलान चुनाव घोषित होने से छह महीने पहले किया जाएगा। जिससे कि कार्यकर्ताओं में अब जोश नजर आ रहा है। हालांकि सपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व प्रत्याशी जो मामूली अंतर से चुनाव में शिकस्त खाए थे, उनको भी चुनाव की तैयारी के लिए भी बोल दिया गया है। यानी कि सपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है कि जो कम अंतर से चुनाव हारे हैं उनका टिकट मिलना भी तय माना जा रहा है। जिसको लेकर प्रत्याशियों में खुशी का माहौल भी नजर आया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन पर एक बार फिर भरोसा जताया जा सकता है, यानी की टिकट को लेकर उनकी लॉटरी भी लग सकती है। समाजवादी पार्टी से जुड़े विश्वसत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कमेटी द्वारा अपनी विंग को लेकर भी काफी सतर्क अलर्ट मोड़ पर है। और चुनाव से पहले उनका भी विस्तार किया जा रहा है। जिससे की पार्टी में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से पार्टी के रणनीति पर कार्य करें और आने वाले समय में जनता को पार्टी की नीति को स्पष्ट तौर से अवगत कराए, क्योंकि पूर्व में समाजवादी पार्टी द्वारा सत्ता में रहते हुए बड़े बड़े विकास के कार्य किए थे और सभी धर्म और जाति के लोगों को जोड़कर रखने का कार्य किया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए सपा 2027 चुनाव को लेकर काफी अलर्ट और मुस्तेद नजर आ रही है और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी को लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं। खास तौर से कम अंतर से चुनाव हारे प्रत्याशियों को भी मंत्र देते हुए कहा कि अपनी तैयारी को पुख्ता करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर वोट को मजबूत करें और जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत भी कराये, जो पूर्व में गलती हुई है उनको नहीं दोहराया जाए और बेहतर से बेहतर रिजल्ट के लिए तैयारी करें। यानी कहीं ना कहीं समाजवादी पार्टी 2027 को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है।



