बुलंदशहर

अठारहवीं विधानसभा की प्राक्कलन समिति (वर्ष 2025-26) की प्रथम उप समिति की बैठक

बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}उत्तर प्रदेश अठारहवीं विधानसभा की प्राक्कलन समिति (वर्ष 2025-26) की प्रथम उप समिति की बैठक सभापति मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं और बजटीय प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में समिति सदस्य डॉ. मंजू शिवाच, लक्ष्मी राज सिंह और शाहिद मंजूर उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पाण्डेय भी मौजूद थे।बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, परिवहन, चिकित्सा, ऊर्जा, खाद्य एवं रसद, पर्यटन, मंडी समिति, महिला कल्याण, एनआरएलएम, राजस्व, नगर निकाय, शिक्षा, सिंचाई और पंचायत विभाग सहित कई विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।सभापति ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को सुदृढ़, सुरक्षित और गड्ढामुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया।जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सभापति ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने में तेजी लाने और बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान, अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण पूरा न होने और जल निगम (ग्रामीण) द्वारा गांवों में खोदी गई सड़कों को ठीक न किए जाने पर समिति ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इन कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए।सिंचाई विभाग को नहरों की पटरी पर सड़कों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। खाद्य एवं रसद विभाग को खाद्यान्न और गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली को पारदर्शी तथा सुचारु बनाए रखने का निर्देश मिला।खाद्य विपणन अधिकारी को क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, गर्मी के मौसम में जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button