
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी पर स्तिथ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में गुरुवार को पासपोर्ट लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरुप, भारतीय विदेश सेवा ने आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनके लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं की समीक्षा की। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस पहल के परिणाम स्वरूप लंबित मामलों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया गया, जिससे आवेदकों को त्वरित एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त हुआ आवेदकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरुप, भारतीय विदेश सेवा ने बताया कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भविष्य में भी नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएँ प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।



