हापुड़

धौलाना थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत


मनस्वी वाणी ब्यूरो
हापुड़। थाना धौलाना में तैनात दरोगा मुकेश शर्मा की बीती रात हार्ट अटैक आ जाने से दुःखद मौत हो गई है। दरोगा की मौत पर पुलिसकर्मियों ने शोक व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार दरोगा मुकेश शर्मा का बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही धौलाना थाना सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उनके परिजनों के बीच पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button