हापुड़

पुलिस ने नहीं निकलने दी कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा


-जिला कांग्रेस कार्यालय पर रोका गया, कांग्रेसियों ने सरकार व चंदा चोरों के खिलाफ की नारेबाजी
मनस्वी वाणी ब्यूरो
हापुड़। अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावा चोरों के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा निकाली जा रही सद्बुद्धि पदयात्रा को प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने निकलाने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार, व चंदा चोरों के  के खिलाफ नारेबाजी और चढ़ावा चोरी करने वाले चोरों को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से कामना की।
कांग्र्रेस ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में मंगलवार को शहर मंे सद्बुद्धि पैदल मार्च का ऐलान कर रखा था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदयात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन जैसे ही यात्रा शुरू होने वाली थी। एसडीएम सदर इला प्रकाश, सीओ सिटी अनीता चौहान तथा कोतवाली प्रभारी हापुड़ नगर मनीष चौहान वहां पहंुच गए और पदयात्रा को निकालने से रोक दिया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की प्रशासन के अधिकारियों के बीच तीखीं नोकझोक भी हुई। इस मौके कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि सरकार भले ही हमारी पदयात्रा को रोक सकती हैं लेकिन हमारी आवाज को नहीं दबा सकती। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित हुए कांग्रेस जनों ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें सद्बुद्धि देने की ईश्वर से कामना की हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि अयोध्या के राम मंदिर में सनातन धर्म में आस्था रखने वाले हिंदुओं की आस्था पर भाजपा सरकार प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा है कि जब चढ़ावा चोरी करने वाले लोगों का पता लग गया तो भाजपा सरकार ने उन लोगों पर क्या कार्यवाही की? आखिर उन लोगों पर एफआईआर दर्ज करने में भाजपा सरकार क्यों कतरा रही है? शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि सरकार अपने संरक्षण में चढ़ावा चोरों को बचाने का काम कर रही है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रजनीश त्यागी, मुकेश कौशिक, मानवी सिंह, दीपक मोघे, एड. रघुवीर सिंह, आईसी शर्मा, फराहीम, रामलाल आर्य, पंकज चौधरी, प्रवीण शर्मा, यशपाल, इकबाल प्रधान, मजहर खान, सुखपाल गौतम, पवन कौशिक, सौरभ शर्मा, हर्ष कुमार सिरोही, गुलफाम कुरैशी, कुसुम लता, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, नफीस, मनोज शर्मा, देवीराम, डालचंद शर्मा, बिजेंद्र त्यागी, जितेंद्र नागर, पदम सिंह साहनी आदि मौजूद रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button