गाजियाबाद

डीपीएस में टॉप करने वाली समाजसेवी श्रीराम गोयल की पोती, 98% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया

गाजियाबाद I समाजसेवी श्रीराम गोयल निवासी किराना मंडी गाजियाबाद की पोती राधिका गोयल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस)गाजियाबाद की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे परिवार और इलाके का मान बढ़ाया है। 98 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया इस होनहार छात्रा ने अपने दादाजी के नाम को रोशन किया है।

श्रीराम गोयल, जो वर्षों से सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाते हैं, ने अपनी पोती राधिका गोयल की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरी पोती की कड़ी मेहनत का फल है। हमारा परिवार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।” छात्रा ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,

डीपीएस प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि की सराहना की और छात्रा को विशेष सम्मानित करने की घोषणा की। गाजियाबाद निवासियों ने इस सफलता पर बधाई दी, जो क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button