हापुड़

फांसी के फंदे पर लटकर युवक ने की जीवन लीला समाप्त

प्रिंस/ गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी के सामने ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला से एक साल पहले की कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी राजीव कुमार खेतीबाड़ी करते थे। उन्होंने हापुड़ निवासी एक महिला से एक साल पूर्व कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन पिछले काफी समय से महिला उसके पास नहीं रह रही थी। इसी बात को लेकर वह तनाव में चल रहा था। तनाव के बीच महिला शनिवार को राजीव के घर पहुंच गई। वहां पर दोनों के बीच वार्ता हुई। कुछ ही देर में युवक ने महिला के सामने ही कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पत्नी के सामने ही दिया घटना को अंजाम एक वर्ष पूर्व ही महिला से की थी कोर्ट मैरिज

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button