
मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर ।दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दुहाई में ट्रक ने बाइक सवार अरविंद कुमार (42) को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दुहाई में एक निजी कॉलेज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा।एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गाजियाबाद तरफ दुहाई में पिलर नंबर 777 के सामने ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान अरविंद कुमार (42) पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी राधेश्याम विहार फेज-4, मुरादनगर के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।



