मुरादनगर

मृतक की मां ने  पत्नी उसके घर वालों पर लगाया हत्या का आरोप

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर। रावली सुराना मार्ग स्थित राधा कुंज कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जाँच कर रही है और मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कहा जाएगा। जानकारी के अनुसार

रावली सुराना मार्ग स्थित राधा कुंज कॉलोनी में राहुल परिवार सहित रहते हैं। बीती रात राहुल  को आनंद फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की मां सरोज ने बताया कि वह मोदीनगर में रहती हैं उनके पास अस्पताल से सूचना दी गई कि उनके बेटे की मौत हो गई है ।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसके मायके वालों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। उनका बेटा उनसे अलग मुरादनगर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा  भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तय होगा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि राहुल और उसकी पत्नी के बीच कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। परिजन दावा करते हैं कि हाल के दिनों में विवाद तेज हो गया था और इसी के चलते पत्नी और उसके परिवार ने राहुल की हत्या की योजना बनाई। और राहुल की हत्या कर दी।परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा का कहना है कि प्राथमिक जांच में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा आरोप-पक्षों के बयानों के आधार पर हर ऐंगल से जांच कर रहे हैं।  मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। लोगों ने बताया कि राधा कुंज कॉलोनी शांत इलाका माना जाता है और इस तरह की घटना से वहां अफ़रा-तफरी मच गयी है। कॉलोनी निवासी और परिजन आगामी कानूनी कार्रवाई और पुलिस जांच के नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button