गाजियाबाद

जनपद में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल

  • जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पम्प संचालको के साथ कि मीटिंग
  • संचालको को हिदायत1 और निर्देश
  • अफवाओं पर ध्यान ने दें उपभोक्ता
  • डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

गाजियाबाद। जिलाधिकारी के आदेश और निर्देश के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी डीजल पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक मीटिंग कर उन्हें हिदायत और निर्देश देते हुए कहा कि समय से पंप खोलें और किसी भी उपभोक्ता को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े और उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अफवाह पर ध्यान ना दें पर्याप्त मात्रा में जनपद में डीजल पेट्रोल की मात्रा है। राजनगर एक्सटेंशन और गोविंदपुरम के पूर्व में हुए दो पेट्रोल पंप पर ड्राई के मामले में कहा कि छुट्टी होने के कारण दोनों पंप ड्राई हुए थे, फिलहाल दोनों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि

मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि जनपद में जेटी पम्प राजनगर एवं सोना फ्यूल गोविंदपुरम बीपीसीएल ड्राई हो गया है। इस संबंध में 02जून2026 को जनपद में स्थापित समस्त पेट्रोल पम्प कंपनियों के विक्रय प्रबंधक के साथ मीटिंग की गयी है । जिसमें कुछ जनपद के मीडिया कर्मी भी मौजूद थे। बैठक में समस्त विक्रय प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कोई भी पम्प ड्राई नहीं है। जनपद में लगभग 123 पम्प स्थापित हैं और सभी पम्प पर डीजल / पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। विगत दिनों राजनगर एक्स्टेंशन एवं गोविंदपुरम में ड्राई हुये पम्प के संबंध में विक्रय प्रबंधक बीपीसीएल द्वारा अवगत कराया गया कि जेटी पम्प राजनगर एक्सटेंशन एवं सोना फ्यूल गोविदंपुरम पर रविवार अवकाश के दिन डिपो बंद होने के कारण एवं अचानक से बिकी बढ़ जाने के दृष्टिगत पम्प ड्राई हुआ है। जिसमें अगले दिन सुबह ही पर्याप्त मात्रा में डीजल / पेट्रोल उपलब्ध पाया गया है। वर्तमान में जनपद में प्रत्येक पम्प पर पर्याप्त मात्रा में डीजल/पेट्रोल की उपलब्धता है एवं कोई भी पम्प ड्राई नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी द्वारा समस्त विक्रय प्रबंधकों को निर्देश दिये गये कि सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया है कि आवासीय सोसायटी में लगे डीजी सेट के लिए विगत माह की खपत के अनुसार संबंधित पेट्रोल पम्प ईंधन की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button