गाजियाबाद

आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट गाजियाबाद में पीजीडीएम  फ्रेशर्स पार्टी आगाज़ 2026 का आयोजन

मनस्वी वाणी संवाददाता

गाजियाबाद /मुरादनगर।आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट मोहन नगर गाजियाबाद में नवप्रवेशित पीजीडीएम  बैच 2026–28 के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आगाज़ 2026 फ्रेशर्स पार्टी का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम की गरिमा प्रो. (डॉ.) अजय कुमार  निदेशक आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सुश्री अंकिता सिंह लाइफ स्किल कोच एवं अकादमिक ट्रेनर तथा डॉ. डीके पांडेय चेयरपर्सन आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की उपस्थिति से और बढ़ी।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक एवं मंगलमय बना दिया। विद्यार्थियों ने मनमोहक काव्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ऊर्जावान समूह नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण Mr. Ms. Freshers प्रतियोगिता रही, जिसका आयोजन तीन चरणों में किया गया। प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने अपना परिचय एवं आत्मविश्वास प्रस्तुत किया। इस दौरान एकल एवं समूह नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दूसरे चरण में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, संचार कौशल, व्यक्तित्व एवं मंचीय उपस्थिति का परीक्षण किया गया। इस चरण में काव्य प्रस्तुति एवं एकल नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। तृतीय एवं अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्रतिभागियों के समग्र व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं मंचीय प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। विजेताओं की घोषणा से पूर्व एक शानदार समूह नृत्य ने कार्यक्रम में और अधिक ऊर्जा भर दी।इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अजय कुमार निदेशक आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए संस्थान में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल एवं समग्र व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में सुश्री अंकिता सिंह लाइफ स्किल कोच एवं ट्रेनर की सहभागिता ने विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व जोड़ा। उन्होंने जीवन कौशल संचार क्षमता आत्मविश्वास अनुकूलनशीलता, सकारात्मक दृष्टिकोण, संबंध निर्माण एवं व्यावसायिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन मिस प्रेशर प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा के साथ हुआ। पुरस्कार एवं सम्मान मिस फ्रेशर किशन चंद सुश्री सलोनी उज्ज्वल सिंह सुश्री प्रीशा श्री गौरव सुश्री मानसी को दिया गया। 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button