राष्ट्रीय

मशहूर गायिका आशा भोसले का आज होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: मशहूर गायिका आशा भोसले का आज शाम चार बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल उनका मुंबई में निधन हो गया था।

प्रख्यात गायिका आशा भोसले का आज शाम चार बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। महान गायिका के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को लोअर परेल स्थित ‘कासा ग्रैंड’ आवास पर रखा गया है। उनके बेटे आनंद भोसले के मुताबिक, आम लोग और प्रशंसक सुबह 11 बजे से ‘आशा ताई’ को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने पुष्टि की है कि इस दुखद मौके पर सरकार की ओर से राजकीय सम्मान की पूरी व्यवस्था की गई है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई मंत्रियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। पद्म विभूषण से सम्मानित 92 वर्षीय गायिका का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद से पूरे देश में भारी शोक की लहर है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button