
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के नाम पर स्थापित कॉलोनी शास्त्री नगर में लाल बहादुर शास्त्री पार्क में क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर भव्य साज सज्जा कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रमदान कर उनकी जयंती मनाई गई ।
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी दिनेश गोयल, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी डॉ. राजेन्द्र यादव, पार्षद व कार्यक्रम संयोजक अमित त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी तथा महानगर कार्यसमिति सदस्य गर्व त्यागी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के आदर्श आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी दिनेश गोयल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने कार्यकाल में देश को आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का मंत्र आज भी देश के विकास की आधारशिला है और किसानों तथा जवानों के सम्मान का प्रतीक है।
भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने कहा कि शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कविनगर मंडल प्रभारी डॉ. राजेन्द्र यादव ने कहा कि शास्त्री जी ने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया था। उन्होंने कहा कि किसान और जवान देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं तथा शास्त्री जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वच्छता, श्रमदान और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक अमित त्यागी ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और श्रमदान जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम हैं तथा ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में स्थानीय निवासीगण भी पूरे उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए तथा श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता कर लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बनाया।
कार्यक्रम में साहब सिंह सिरोही, विजय धामा, पूर्व पार्षद ललित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, राजकुमार त्यागी, रिटायर्ड एसीपी राजपाल सिंह, श्रम प्रकोष्ठ महानगर सह संयोजक भोपाल सिंह, सहकारिता मंडल संयोजक डीसी त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, पुनीत बरारा, कुंवरपाल चौधरी, मंडल महामंत्री अशोक राव, रीता देओल, मंडल मंत्री अभिषेक त्यागी, आकाश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधीर चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष औचित्य त्यागी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सोहन त्यागी, वीरेंद्र चौहान, बूथ अध्यक्ष जेपी गौड़, कशिश मित्तल, अमित कुमार, अश्वनी त्यागी, नीरज गुप्ता, अंकित त्यागी, प्रमोद त्यागी, राकेश शर्मा, संजीव शर्मा, पार्टी पदाधिकारीगण व गणमान्य निवासीगण उपस्थित रहे।



