अपराध

युवती से युवक ने की छेड़छाड़ 

– विरोध करने पर गाल पर काटकर घायल किया 

गढ़मुक्तेश्वर, । बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ पड़ोसी गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके गाल पर काटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके ही मोहल्ला निवासी युवक उस पर बुरी नजर रखता है। कई बार आरोपी उसके साथ अभद्रता कर चुका है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घेर में जा रही थी। तभी घेर में आकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर गाल पर काटकर घायल कर दिया। पीड़िता के द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button