मुरादनगर

सुराना गांव के ग्रामीणों का फूटा आक्रोश अधिशासी अभियंता का घेराव कर किया हंगामा 

 :ग्रामीणों का आरोप एलटी व एसटी लाइनें आपस में टकराने से घरों में फूंके थे इलैक्ट्रिक उपकरण

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर।गांव सुराना के ग्रामीणों ने विघुत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एलटी और एसटी लाइनें आपस में टकराने से दो दर्जन से अधिक घरों के इलैक्ट्रिक उपकरण फूंक गए। उन्होने मुआवजे की मांग की।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव के नेतृत्व में गांव सुराना के ग्रामीण  एकत्र होकर अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और धरने पर बैठ गए।विकास यादव का कहना  है कि यह घटना विघुत विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। जबकि ग्रामीण पहले भी कई बार इस बारे में शिकायत कर चुक है। यदि समय रहते शिकायत पर ध्यान दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर सभी क्रॉसिंगों को ठीक करा दिया जाएगा।  लिया जाएगा।  सहायक अभियंता (ग्रामीण) को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर आकाश त्यागी कुलदीप त्यागी मोनू करण आशू यादव राजू यादव हैप्पी त्यागी आजाद अनु व रविंद्र प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button