
वरिष्ठ व्यापारियों को किया सम्मानित
मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के कार्यालय पर दान वीर भामाशाह जी की जयंती उनको श्रद्धांजलि देकर मनाई गई । इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा मुरादनगर के वरिष्ठ व्यापारी विनोद जिंदल अनिल कोहली अरविंद गर्ग अशोक कुमार गोयल सहित वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मानित गया गया ,जिन्होंने अपना पूरा जीवन व्यापारी के रूप में लगा दिया । प्रीतम लाल जिला अध्यक्ष ने भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं नमन करते हुए कहा कि भामाशाह भारतीय इतिहास के ऐसे महान दानवीर, राष्ट्रभक्त एवं समाजसेवी थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण धन राष्ट्र की रक्षा और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
संचालन मोदीनगर अध्यक्ष अमित गोयल ने किया । इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सतीश अग्रवाल मुरादनगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी मोदीनगर महामंत्री निर्दोष खटाना मुरादनगर महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता महिला अध्यक्ष दमयंती सिंह भाजपा नेता अरविंद भारतीय नितिन गोयल ललित गोयल नितिन शर्मा सुमित गर्ग संजय सिंघल उमेश अरोड़ा सतीश जिंदल रमेश प्रधान अनिल शर्मा पार्षद हरि मोहन गोयल मनोज गुप्ता अलोक मित्तल यासीन अंसारी छोटे चौधरी दीपक गोयल नवीन सक्सेना जय भगवान सिंघल लाला गंगा शरण आदि मौजूद रहे ।



